रामगढ़, अप्रैल 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि ग्राम गोबरदरहा में स्थित प्राचीन आस्था के केंद्र महादेव चट्टान मंदिर के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ सोमवार से किया गया। इस अवसर पर ढलाई का पहला कड़ाही वार्ड संख्या 27 के मुखिया प्रतिनिधि रोशन कुमार के कर-कमलों के माध्यम से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग देने का संकल्प लिया और सामूहिक प्रयास से इसे शीघ्र पूर्ण करने की प्रतिबद्धता जताई। मंदिर के नवनिर्माण को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। कार्य...