रामगढ़, अगस्त 24 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रांची-पटना मुख्य मार्ग के फोरलेन पर गोबरदरहा चौक के समीप सोमवार की अहले सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पाइप लदे ट्रक का चालक और खलासी क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। हादसे के बाद करीब चार घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला जा सका। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पाइप लदा ट्रक संख्या यूपी 41 बीटी 4778 रांची की ओर से हजारीबाग जा रहा था। इसी दौरान गोबरदरहा चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक संख्या जेएच 10 सीएम 0221 से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे में पाइप लदे ट्रक के चालक मुलायम यादव और खलासी हरिकेश यादव केबिन में फंस गए। द...