मधुबनी, मई 2 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने की गढ़गांव पंचायत के गोबरगढ़ा गांव में बिजली करंट लगने से शुक्रवार की देर शाम एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक गोबरगढ़ा गांव के मो यूनुस का पुत्र मो इबरान(18) बताया गया है। यह घटना उसवक्त घटित हुई जब मो इबरान पड़ोस के एक व्यक्ति के घर में बिजली ठीक कर रहा था। जानकारी के अनुसार, युवक के पड़ोसी एक व्यक्ति के घर में बिजली में कुछ खराबी थी। पड़ोसी के आग्रह पर वह बिजली की गड़बड़ी ठीक करने लगा। इसी क्रम में वह बिजली करंट की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आकर मिठाई व्यापारी की मौत परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीक के सुपौल जिला के मरौना अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि मुखिया दीपेंद्र कुमार सिंह, पैक्स चेयरमैन मो खुर्शीद आलम तथा पूर्व मुखिया अं...