मधुबनी, अप्रैल 11 -- रविंद्र झा मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड की गढ़गांव पंचायत के गोबरगढ़ा गांव में शुक्रवार को कोसी नदी में डूबे 11 वर्षीय बालक मो दिलशाद उर्फ दिलो का शनिवार को भी कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को दिनभर एसडीआरएफ के छह जवानों ने दो रबड़ मोटरबोट की सहायता से कोसी नदी में घटनास्थल के आसपास खोजबीन की। एसडीआरएफ के जवानों ने घटनास्थल के दक्षिण नदी की धारा की तरफ तकरीबन 20 किलोमीटर दूर तक कोसी नदी में शाम तक सर्च अभियान चलाया। मगर डूबे बालक का कोई पता नहीं चला। जवानों ने हर एंगल से कोसी नदी में गोता लगाकर व टेक्निकल इंस्ट्रूमेंट की मदद से डूबे बालक को खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मालूम हो कि शुक्रवार की दोपहर गोबरगढा गांव के पूरब व दक्षिण की तरफ कोसी नदी की धार में नहाने के दौरान गोबरगढा गांव के मो जिबराइल का पुत्र मो द...