गोबड्डा पैक्स चुनाव: पिंकी कुमारी ने रचा इतिहास, अनोज बिंद को 156 वोट से दी मात
मुंगेर, जून 13 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। गोबड्डा पंचायत में गुरुवार को हुए पैक्स चुनाव में महिलाओं की ताकत ने नया इतिहास लिख दिया। देर रात चली मतगणना के बाद पिंकी कुमारी पैक्स अध्यक्ष चुन ली गईं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनोज कुमार बिंद को 156 मतों के अंतर से हराया। आरओ सह बीडीओ प्रियंका कुमारी ने पिंकी कुमारी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र हाथ में आते ही समर्थकों के नारों से माहौल गूंज उठा। फूल-माला, अबीर-गुलाल और मिठाइयों के साथ समर्थकों ने देर रात तक जीत का जश्न मनाया। पांच बूथों पर हुए मतदान में कुल 2,842 में से 1,382 मतदाताओं ने वोट डाला। खास बात यह रही कि बूथों पर महिलाओं की कतारें पुरुषों से लंबी दिखीं। सुबह से ही महिलाएं घर का काम निपटाकर मतदान करने पहुंचीं। उनकी सक्रियता ने ही नतीजे का रुख मोड़ दिया। कड़ी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.