धनबाद, मार्च 11 -- पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक टी पासवान के आदेश पर मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने भौंरा 6 नंबर में गैस रिसाव व गोफ स्थल का निरीक्षण किया। टीम में एरिया सुरक्षा अधिकारी प्रताप कुमार, ए शिंदे, एरिया कार्मिक प्रबंधक सुधांशु महाजन, एरिया मैनेजर प्लानिंग भरत वैष्णव व अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम के सदस्यों ने पहले गैस रिसाव स्थल व गोफ को देखा। वहां उपस्थित लोगों से घटना की जानकारी ली। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि गैस रिसाव व गोफ स्थल के आसपास पुनः मशीन से खोद कर इसमें पानी के साथ बालू को डाल कर अच्छी तरह से बंद किया जायेगा। इस पर उक्त मुहल्ले के लोगों ने अधिकारियों को ऐसा नहीं करने की बात कही। यहां लोगों का कहना है कि समीप में ही सैकड़ों घर व मकान है। पुनः खुदाई करने से गैस रिसाव व गोफ बढ़ने का खतरा है। प्रबंधन यहां के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.