धनबाद, मार्च 10 -- भौंरा छह नंबर में एक बाद एक गोफ बनने और गैस रिसाव की घटना से आक्रोशित भौंरा छह नंबर, 16 नंबर और भौंरा बाजार के लोगों ने सोमवार को पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारी क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य गेट को खोल कर कार्यालय के अंदर घुस गए थे। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई थी। प्रबंधन पर समस्याओं से मुंह मोड़ने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रबंधन को पत्र सौंपते हुए कहा कि अगर पुनः इस तरह की घटना घटती है, तो इसके लिए प्रबंधन दोषी होगा। वहीं क्षेत्र के महाप्रबंधक टी पासवान ने उग्र लोगों को शांत कराते हुए कहा घटना की समुचित जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर रवि साव, रितेश गुप्ता, मनीष पांडे, सोनू ...