गोप गुट की जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर का निधन
मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट की जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 78 वर्ष की आयु में उन्होंने मिठनपुरा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे बीते कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार सिकंदरपुर मुक्ति धाम में किया गया। उनके निधन पर शिक्षकों ने शोक जताया और श्रद्धाजंलि अर्पित की। कहा कि उन्होंने हमेशा शिक्षकों के हित के लिए आवाज उठाई व हर कदम पर उनका साथ दिया। शोक जताने वालों में बिहार राज्य लोकल बॉडीज एम्पलाई फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता रवींद्र प्रसाद सिंह, अवनीश कुमार, सत्येंद्र ठाकुर, अशोक कुमार, पांडव कुमार, ईं. अमरेंद्र कुमार, ललन कुमार, डॉ. अभिषेक ओझा, भारत स्काउट गाइड के दिलीप कुमार, मदन मोहन कुमार आदि शामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.