वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी। गौमाता को राज्यमाता घोषित कर उत्तर प्रदेश में पूर्णतया गोकशी बंद कराने के लिए गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद वीर शिवाजी जयंती पर छह मार्च को होगा। काशी में शंकराचार्य घाट पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सानिध्य में शिवाजी जयंती समारोह होगा। इसी समारोह में धर्मयुद्ध का संकल्प किया जाएगा। सायंकाल पांच बजे से होने वाले आयोजन में वीर शिवाजी पर आधारित लघु नाट्य का मंचन, छत्रपति शिवाजी की बिरुदावली, गंगा पूजन होगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...