देहरादून, जून 23 -- गोपेश्वर। पोखरी पुलिस ने मंगलवार को शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हो-हल्ला कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अतंर्गत चालानी कार्रवाई की। एसपी कार्यालय ने बताया पोखरी पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत कुछ युवकों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हंगामा मचाने की जानकारी मिली। घटना स्थल‌ पर मौजूद युवकों को पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाया गया तथा घर जाने की सलाह दी गई, लेकिन नशे में धुत युवकों ने पुलिस की बात न मानते हुए हंगामा जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चारों युवकों को हिरासत में लेकर थाना पोखरी लाया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर चारों युवकों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई ...