देहरादून, मई 10 -- गोपेश्वर। देवभूमि की मर्यादा भंग करने वालों और यात्रा मार्ग पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ चमोली पुलिस का सख्त तेवर जारी है। पुलिस अधीक्षक चमोली, सुरजीत सिंह पंवार चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए क्षेत्र भ्रमण पर थे। तभी पीपलकोटी के समीप एक कार (हरियाणा नंबर) नो-पार्किंग जोन में खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने बताया कार के अंदर सवार युवक न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे, बल्कि कान फाड़ देने वाले संगीत के साथ जोर-जोर से हुड़दंग मचाकर माहौल खराब कर रहे थे। एसपी चमोली ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और कोतवाली चमोली को एक्शन के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर हुड़दंग काट रहे हरियाणा निवासी 5 युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित युवकों के विरुद्ध वैधानिक व चालानी कार्रवाई करते हुए उनके वाहन को भी मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.