देहरादून, मार्च 22 -- गोपेश्वर। विश्व जल दिवस पर भग्यूंल गांव में वन पंचायत को मजबूत करने और जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। रविवार को भग्यूंल गांव में वन पंचायत की एक बैठक का आयोजन किया गया। जल जंगल जमीन के संरक्षण के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ एवं जनदेश संगठन द्वारा एक संयुक्त बैठक कर पंचवर्षीय सूक्ष्म नियोजन तैयार करने के संबंध में विस्तार से चर्चा के बाद ग्रामीणों के द्वारा प्लान तैयार किया गया। ग्रामीणों ने वन पंचायत को मजबूती करने के लिए वन पंचायत में जल संरक्षण सघन वन तैयार करने का संकल्प लिया गया। साथ ही वन पंचायत में पारिस्थितिकी तंत्र को ठीक करने के लिए छोटी-छोटी योजनाएं बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें जल संरक्षण के साथ-साथ नमी संरक्षण के कामों को बढ़ावा दिया गया। वन पंचायत सरपंच मोहन सिंह रावत ने कहा कि वन प...