गोपेश्वर में भूस्खलन होने से कल्पेश्वर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में नुकसान
देहरादून, अगस्त 18 -- गोपेश्वर। बारिश का कहर और इसके कारण खिसकते पहाड़ से आपदाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड के पंच केदारों में शामिल कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर सोमवार की देर रात भारी भूस्खलन होने से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी नुकसान की सूचना सामने आई है। कल्पेश्वर मंदिर के सचिव लक्ष्मण नेगी ने बताया कि देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मंदिर के ऊपर पहाड़ी से कई टन मलबा गिर गया। इससे मंदिर परिसर के आसपास बने छोटे-छोटे कमरे टिनसेड क्षतिग्रस्त हो गए और बड़ी मात्रा में मलबा मंदिर परिसर में आ गया। घटना में मंदिर परिसर को काफी क्षति पहुंचने की जानकारी है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। राहत की बात यह है कि भूस्खलन की इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.