गोपेश्वर में गुलदार ने हमला कर महिला को किया घायल
देहरादून, मई 19 -- गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के पाडुली गांव के निकट जंगल में घास लेने गयी एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। मंगलवार सुबह चारा-पत्ती लेने जंगल गई महिला प्रियंका देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ पर बाघ के पंजों के गहरे निशान आए हैं। घायल अवस्था में भी उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए मोबाइल फोन से गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और करीब 5 से 6 टांके लगाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.