देहरादून, जून 9 -- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को यातायात पुलिस एवं कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस ने संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया अभियान के दौरान अवैध हूटर लगाकर रौब झाड़ने, नियमों के विरुद्ध नेम प्लेट लगाने, मॉडिफाइड साइलेंसर से शोर मचाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। कई वाहनों से अवैध उपकरण हटवाए गए तथा चालानी कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...