देहरादून, मार्च 19 -- गोपेश्वर। गोपेश्वर स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका सभासद दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट और सूर्या पुरोहित ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। सभासदों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल समेत विभिन्न आउटडोर और इंडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. ममता ने बताया कि यह खेलकूद प्रतियोगिता 7 दिनों तक चलेगी, जिसका समापन सांस्कृतिक कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.