गोपालगंज, जनवरी 7 -- हथुआ,एक संवाददाता गोपेश्वर कॉलेज हथुआ में छात्र जदयू का सम्मेलन सह सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को सदस्यता दिलायी गयी। सदस्यता के उपरांत छात्र अध्यक्ष रोमित कुमार,उपाध्यक्ष फरहान खान, सचिव शिवम कुमार,महासचिव रिंकी कुमारी,कोषाध्यक्ष रोमी कुमार को चुना गया। सम्मेलन में छात्रों को संगठित करने,उनकी समस्याओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने तथा शिक्षा,रोजगार,समाजिक न्याय और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर जागरुकता फैलाने की अपील की। मौके पर राजा कुमार अनीश,प्रशांत सिंह पटेल,धर्मेन्द्र शर्मा,मंजीत मांझी,जीतू कुमार,आकाश कुमार,साजिद अहमद,वसीम राजा,तरन्नुम आरा शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.