देहरादून, मार्च 7 -- गोपेश्वर। गोपेश्वर के गांव के स्मिथ बिष्ट सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। स्मिथ बिष्ट ने सेना में टेक्निकल एंट्री शॉर्ट सर्विस कमीशन में सफलता हासिल की। बिहार के गया से पासिंग आउट स्मिथ बिष्ट को सेना की 1 गोरखा रेजिमेंट मे लेफ्टिनेंट के पद पर पठानकोट में तैनात हुए हैं। शिक्षक माता पिता के पुत्र स्मिथ बिष्ट ने हाई स्कूल की परीक्षा केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर, इंटर मीडिएट गुरुराम राय गोपेश्वर से व बीटेक ग्राफिक ऐरा देहरादून से उत्तीर्ण की। स्मिथ बिष्ट के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.