लोहरदगा, जनवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के गोपी नाथ लेन, पावरगंज स्थित विद्यादायनी छात्र संघ द्वारा पिछले 55 वर्षों से लगातार सरस्वती पूजा आयोजित की जा रही है। सरस्वती पूजा पर कई रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है जिसके तहत बच्चों का नृत्य प्रतियोगिता खासा आकर्षण का केंद्र होता है। इस वर्ष भी पूजा के शुभ अवसर पर बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पीहू वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर परी वर्मा और तीसरे स्थान पर विधि कुमारी रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका शीतल सिंह, सोमा भादुड़ी एवं कविता देवी ने संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.