सीवान, मार्च 26 -- हसनपुरा/रघुनाथपुर। एक संवाददाता। रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पतियांव में सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में बुधवार को सम्राट अशोक की जयंती मनायी गई। इस दौरान सम्राट अशोक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। डॉ. धनंजय प्रसाद ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे। वे बेहतर कुशल शासन प्रणाली के लिए जाने जाते थे। सम्राट अशोक का राज्य काल ईसा पूर्व 272 से ईसा पूर्व 232 था। वे अखंड भारत के निर्माता थे, वर्तमान में भी विश्व के कई देशों ने उनकी शासन प्रणाली को अपनाया है। वे सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, शांति व शाकाहारी जीवन प्रणाली के पक्षधर थे। कलिंग युद्ध में नरसंहार से द्रवित होकर सम्राट अशोक ने शांति, सामाजिक प्रगति एवं धर्म का प्रचार किया। मौके पर अमित कुशवाहा अशोक भगत, सोनू, लाल बाब...