गोपीनाथपुर में छऊ नृत्य का आयोजन
चक्रधरपुर, मई 18 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में वैशाखी पर्व पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। छऊ नृत्य में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्य सह झामुमो के केन्द्रीय सदस्य राम लाल मुंडा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य हमारी परंपरा का हिस्सा और क्षेत्र के छऊ कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत कर देश विदेश में अपना नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसे देखने के लिए आस पास के ईलाकों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। मौके पर लाल मोहन माझी, धीरज महतो, अनिल, रोइबू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- चड़क पूजा सह तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.