चक्रधरपुर, जनवरी 8 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत गोपीनाथपुर में मुखिया सेलाय मुंडा की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के निर्देश पर चलाया गया। जहां ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ को प्रण लिया गया कि जीवन को कहो हां नशे को कहो ना। इस दौरान सभी को बताया गया कि नशा से आपका मानसिक शारीरिक और सामाजिक क्षति होती हैं। यह एक कुरीति है जिसे हम सबको मिलकर हटाना हैं। साथ ही नालसा का टोल फ्री नम्बर 15100 के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। मौके पर पीएलवी राजशेखर रवानी, स्वेता रवानी, मंजु जामुदा, मंजु बोयपाई, अनिता गिलुवा, राजमणि गागराई, मनोज...