दुमका, मई 18 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गाड़ियापानी फुटबॉल मैदान के समीप सोमवार को दो कोयला लदे हाइवा आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक हाइवा चालक घायल हो गया। घायल चालक लाल मोहम्मद अंसारी ने बताया कि वह जेएच-16एफ 7850 नंबर के हाइवा लेकर दुमका कोयला रैक प्वाइंट से खाली कर आमड़ापाड़ा बीजीआर कंपनी के आलूबेड़ा साइट पर कोयला लोड करने जा रहा था। गाड़ियापानी मैदान के पास कतार में चलते समय आगे चल रहे हाइवा ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से उसका हाइवा से टक्कर हो गई। टक्कर से केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और स्टेयरिंग से टकराने के कारण चालक के छाती में चोट आई है। घायल को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर पंचम लाल ने प्राथमिक उपचार के बाद छाती में चोट को देखत...