गोपीकांदर के गुम्मा मोड़ के पास हाइवा ने बाइक में मारी ठोकर,युवक की मौत
दुमका, अगस्त 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका-साहिबगंज हाइवे पर गोपीकांदर थाना अन्तर्गत गुम्मा मोड़ के पास एक हाइवा के धक्का से बाइक सवार की मौत हो गई। यह घटना शनिवार को देर रात में हुई। घटना के बाद गश्ती दल की पुलिस ने युवक के शव को उठाकर दुमका के पीजेएमसीएच में रख दिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी गोपीकांदर थाना प्रभारी को नहीं है,जबकि थाने के ही गश्ती दल की पुलिस ने शव को उठाकर दुमका के अस्पताल में पहुंचाया है। शव की पहचान नहीं होने की वजह से रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अस्पताल के कर्मियों ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रख दिया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत शव की पहचान होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि युवक बाइक में सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.