गोपीकांदर के कई गांवों में होगा डीप बोरिंग:विधायक हेमलाल मुर्मू
दुमका, मई 31 -- विधायक हेमलाल मुर्मू ने प्रखंड विकास कार्यालय गोपीकांदर के विधायक कक्ष में रविवार को डीप बोरिंग कार्यों का फीता काट कर शिलान्यास किया। मुसना पंचायत अंतर्गत आमझारी भटका टोला एवं मुसना गांव के हेसेल टोला सहित अन्य जगह पर पेयजल की समस्या का निपटारे के लिए डीप बोरिंग का काम होना है। विधायक श्री मुर्मू ने कहा कि गोपीकांदर क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए कई जगहों पर बोरिंग करने का निर्णय लिया गया है, ताकि ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर बी डीओ विजय प्रकाश मरांडी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष ज्योतिष बास्की, लखीचंद मंडल, सचिव सुलेमान हांसदा, मीडिया प्रभारी नीजू मंडल, सुमेरी हांसदा, मंगल सोरेन, नंद मीठेश मुर्मू, शांति महारानी, बदरुल शेख तथा दशरथ भगत सहित काफी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.