इटावा औरैया, मार्च 14 -- कस्बा क्षेत्र के गांव गोपियागंज में विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट के बाद हत्या कर शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव गोपियागंज निवासी इन्द्रेश कुमार पुत्र छेदा लाल की 21 वर्षीय पत्नी एकता का शव शुक्रवार रात घर के कमरे में साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। एकता के मायका कानपुर देहात के थाना डेरापुर क्षेत्र के गांव चमरौआ तेड़ा में है। उसकी शादी जुलाई 2024 में इन्द्रेश के साथ हुई थी। मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि शादी के बाद ससुरालीजन उसको प्रताड़ित करने लगे। पहले एकता अपने साथ हो रही प्रताड़ना की बात छिपाती...