गोपाल सिंह नेपाली की रचनाएं आज भी प्रासंगिक
भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एसएम कॉलेज में मंगलवार को हिंदी विभाग द्वारा कविवर गोपाल सिंह 'नेपाली' की 115वीं जयंती मास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. निशा झा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कवि गोपाल की रचनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विषय प्रवेश डॉ. आशा तिवारी ओझा ने कराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पारस कुंज ने कहा कि आज से छह-सात दशक पूर्व लिखे गोपाल सिंह 'नेपाली' की रचनाएं आज भी प्रसांगिक हैं। देश की नई पीढ़ी खासकर जेन-जी को उनकी कविता एवं गीतों से परिचित होना चाहिए। उन्हें नेपाली के ईमानदार पारदर्शी व्यक्तित्व और कृतित्व से भी परिचित भी होना चाहिए। कुंज ने भारत सरकार से सवाल किया कि महाकवि नेपाली को आज तक कोई सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान क्यों नहीं दिया गया। साहित्यकार डॉ. ओमप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.