रिषिकेष, फरवरी 9 -- डोईवाला चीनी मिल मजदूर संघ कार्यालय में सोमवार को कर्मचारियों की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से संघ के वार्षिक चुनाव कराए गए, जिसमें गोपाल शर्मा को अध्यक्ष तथा ओमप्रकाश वर्मा को महामंत्री निर्वाचित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि चीनी मिल मजदूर संघ प्रारंभ से ही मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता आया है। कर्मचारियों द्वारा जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरे उतरेंगे। कहा कि डोईवाला चीनी मिल पिछले लगभग तीन वर्षों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है, बावजूद इसके कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण समस्याएं वर्षों से लंबित हैं। संघ सरकार से कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने, फिटमेंट प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.