वाराणसी, सितम्बर 11 -- वाराणसी, संवाद। अमेरिका के शिकागो में 11 सितम्बर 1893 को आयोजित विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद द्वारा भारत और सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किए जाने की 133वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को मनाई गई। अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर के स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल (गोपाल लाल विला) पर दीपदान किया गया। स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल संघर्ष समिति की ओर से विनोद पांडेय भैयाजी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर स्वामी विवेकानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व धर्म संसद में स्वामीजी के ऐतिहासिक संबोधन ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने शिकागो में विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण को याद किया उनके व...