गोपाल विद्यालय के छात्र का जवाहर नवोदय में चयन
गंगापार, मार्च 19 -- गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज अंग्रेजी माध्यम के कक्षा पांचवीं के छात्र नयन पाल पुत्र रामसेवक पाल को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ साबिर अली एवं अंग्रेजी माध्यम के विभागाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधक राजा अजेय सिंह, प्रबन्ध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई ने फोन से अभिभावक एवं बच्चे से वार्ता कर शुभकामनाएं दी और यह भी कहा कि हम इसी तरह से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.