गोपाल यादव बने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट जॉइंट को-ऑर्डिनेटर
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए जमशेदपुर के गोपाल यादव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का स्टेट जॉइंट को-ऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के स्टेट चेयरमैन गजेंद्र सिंह द्वारा पत्रांक-102/10/2026 के तहत की गई। नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि गोपाल यादव सोशल मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीति-सिद्धांतों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा आमजनों को कांग्रेस की मुख्यधारा से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप एवं झारखंड सोशल मीडिया प्रभारी अभय तिवारी को भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.