जमशेदपुर, मई 23 -- जमशेदपुर।बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित गोपाल मैदान के पास सड़क हादसे के बाद घायल टाटा स्टील कर्मी से लूटपाट करने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपी युवक की पहचान के लिए सोनारी में तलाशी ली जा रही है। घटना बुधवार शाम की है। कदमा फार्म एरिया निवासी अमित तिवारी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपाल मैदान के पास पीछे से आये एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल टाटा स्टीलकर्मी को अस्पताल ले जाने में कर ली चोरीघटना का विवरण हादसे में घायल होकर सड़क पर गिरने के बाद एक युवक मददगार बनकर सामने आया और टेंपो रुकवाकर उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाने की बात कही। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक रास्ते भर घायल अमित ति...