जमशेदपुर, मई 7 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में आगामी 17, 18 एवं 19 मई 2026 को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने जा रहा भव्य तीन दिवसीय "राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026" इस वर्ष कई मायनों में विशेष और ऐतिहासिक होने जा रहा है। महोत्सव का मुख्य विषय "शौर्य, संस्कृति एवं विरासत का संगम" रखा गया है। जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजनों की समृद्ध परंपरा रही है। पूर्व में यह महोत्सव प्रायः साकची स्थित धालभूम मैदान में आयोजित होता रहा है, वहीं इससे पूर्व कदमा गणेश पूजा मैदान में भी इसका सफल आयोजन किया गया था। सफल आयोजनों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, इस बार कई वर्षों के बाद यह महोत्सव जमशेदपुर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। शहर के हृदय स्थल पर आयोजित यह आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.