घाटशिला, अप्रैल 20 -- पोटका, संवाददाता। भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह का 236वां जयंती समारोह अगामी 25 अप्रैल को जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में मनाया जाएगा। इसे लेकर आयोजन समिति की पोटका प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को तेंतला पंचायत भवन के समीप सुबोध कुमार सरदार की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि विधायक संजीव सरदार के संरक्षण में पहली बार जमशेदपुर में कार्यक्रम आयोजति हो रहा है। इसमें झारखंड, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा एवं असम से पचास हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। यहां भव्य सांस्कृतिक समागम एवं विशाल जनसभा का आयोजन होगा। इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ मंत्री चमरा लिंडा एवं मंत्री दीपक बिरूआ को आमंत्रित किया गया है। विस क्षेत्र से करीब 10 हजार लोग दो पहिया एवं चार पहिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.