जमशेदपुर, मई 19 -- जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से रविवार को तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का शुभारंभ गोपाल मैदान बिष्टूपुर में भव्य एवं पारंपरिक वातावरण में हुआ। इसमें राजस्थान की लोक संस्कृति, कला, खानपान एवं सामाजिक समरसता को समर्पित महोत्सव में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय थे। सम्मानित अतिथि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सम्मेलन के मुख्य संरक्षक रमेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, गजानंद भालोटिया, रामकृष्ण चौधरी, इंदर अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में साफा एवं अंग वस्त्र पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा सम्मान स्वरूप राजस्थान महोत्सव का बैज लगाया गया। जिल...