सहारनपुर, अप्रैल 3 -- उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ द्वारा सफाई नायक गोपाल सिंह को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन का समाचार मिलते ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद बाल्मीकि द्वारा नियुक्ति-पत्र जारी करते हुए गोपाल सिंह को वर्ष 2026 के लिए तत्काल प्रभाव से नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें नगर कार्यकारिणी का गठन कर 15 दिनों के भीतर सूची संघ के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। गोपाल सिंह ने कहा कि वें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस मनोनयन पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है और उन्होंने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की उम्मीद जता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.