गोपाल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंचायत
नोएडा, मई 25 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर के बनवारीवास गांव में किशोर की हत्या से ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को गांव में पंचायत की गई। इसमें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठी। पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। आरोपियों के एक विशेष वर्ग से होने और उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के भी आरोप लग रहे हैं। बनवारीवास गांव से 21 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 15 साल के गोपाल शर्मा की हत्या कर दी गई थी। परिजन और ग्रामीण घटना के बाद से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। घटना का खुलासा न होने पर सोमवार को गोपाल शर्मा के घर पंचायत की गई। ग्रामीणों ने कहा कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द घटना के खुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.