गोपाल काला पर किया गया नारदीय कीर्तन
वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। मराठी समाज का प्रमुख त्योहार गोपाल काला बुधवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर पं.विजय कृष्ण भागवत और वल्लरी भागवत ने युगल नारदीय कीर्तन किया। दशाश्वमेध स्थित पांडुरंग भवन में कीर्तन के दौरान गाए गए पदों के माध्यम से पं.विजय कृष्ण ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की गोपाल काला लीला सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उनके साथ तबला पर पं.किशन रामडोहकर और हारमोनियम पर पं.जमुना वल्लभ गुजराती 'भइयनजी' ने संगत की। कीर्तनकार का स्वागत संयोजक अनंत घोड़ेकर ने किया। सहसंयोजक षडानन पाठक कारखेड़कर ने स्मृति चिह्न प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.