आरा, अप्रैल 20 -- आरा,निज प्रतिनिधि। शहर के हृदयस्थली गोपाली चौक स्थित घंटा घर सह मौनी बाबा शिव मंदिर के पुनर्निर्माण को ले हिंदू जागरण मंच की बैठक बिंदटोली स्थित सिद्धनाथ बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को की गई। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, श्रद्धालु, युवाओं व विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि गोपाली चौक स्थित मौनी बाबा शिव मंदिर वर्षों से आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र रहा है। यह स्थान केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि आरा शहर की सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक पहचान का भी प्रतीक माना जाता है। कुछ वर्ष पूर्व मंदिर और घंटा घर की स्थिति अत्यंत जर्जर हो जाने के कारण पुरानी संरचना को तोड़ दिया गया था। उस समय यह आश्वासन दिया गया था कि शीघ्र ही यहां भव्य, आकर्षक और आध...