गंगापार, फरवरी 19 -- क्षेत्र के गोपालीपुर गांव में महाराजा शिवाजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौजूद लोगों ने शिवाजी महराज के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर इलाकाई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिरुद्ध सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि के रूप में विमलेश पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद आयोजक पवन पटेल समाजसेवी पूर्व जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी, अमरनाथ कोटेदार, सुरेंद्र पटेल बीडीसी, त्रिभुवन पटेल, महेंद्र पटेल, दिनेश पटेल, संजय पटेल, सुमित पटेल, विशाल पटेल, जगत नारायण पटेल, अनिल पटेल, लालजी पटेल, मोहम्मद शफीक अहमद, सरजू आदि ने शिवाजी महराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.