गोपालापुर में 36 घंटे से ठप है बिजली सप्लाई
लखीमपुरखीरी, मई 6 -- गोपालपुर गांव में अलीगंज फीडर से होने वाली बिजली आपूर्ति पिछले तीन दिनों से बाधित है। उपभोक्ताओं का कहना है कि खंभा गिरने के कारण सप्लाई ठप हो गई थी लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद संबंधित जूनियर इंजीनियर फोन नहीं उठा रहे हैं और समस्या के समाधान की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में गरीब मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव केके यादव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। यह भी पढ़ें- बिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.