गोपालगंज, फरवरी 19 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालमठ बाजार में गुरुवार को बाइक सवार दो भाइयों पर भाला व फरसा से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी भाइयों में केशवपुर गांव निवासी सुभान अली और कमरुलहोदा शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। घायल भाइयों ने बताया कि उनकी गैरेज की दुकान गोपालमठ बाजार में स्थित है। दुकान के सामने सड़क पर किसी वाहन की टक्कर से एक सियार की मौत हो गई थी। जिसे कमरुलहोदा ने उठाकर दुकान के पीछे स्थित एक पुल के झाड़ी वाले हिस्से में फेंक दिया था,ताकि सड़क पर आवागमन करने वालों को परेशानी न हो और बदबू न फैले। इसी बात को लेकर गोपालमठ बाजार के एक दवा दुकानदार से विवाद हो गया।गुरुवार को दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.