गोपालभट्ट गोस्वामीपाद महोत्सव 3 अगस्त से
मथुरा, अगस्त 1 -- गौड़ीय वैष्णव परंपरा के प्रमुख श्रीराधारमण मंदिर में 3 एवं 4 अगस्त को दो दिवसीय गोपालभट्ट गोस्वामीपाद महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया जाएगा। महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में संत-महात्माओं व श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महोत्सव के प्रथम दिवस 3 अगस्त को मंदिर परिसर में विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 4 अगस्त को श्रीराधारमण मंदिर से भव्य नगर संकीर्तन (शोभायात्रा) निकाली जाएगी। यह यात्रा गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, अनाज मंडी, वनखण्डी महादेव, लोई बाजार और शाहजी मंदिर होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु संकीर्तन का स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.