गोपालपुर रेलवे ब्रिज जर्जर स्थिति में
भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर। वैकल्पिक बाईपास में ब्रिटिशकालीन गोपालपुर रेलवे ब्रिज जर्जर हो चुका है। पांच साल पहले कंडम घोषित इस पुल पर 10-12 हजार वाहनों का परिचालन होता है। ऐसे में वाहनों के दबाव में जर्जर पुल को तोड़ने के लिए आरसीडी ने रेलवे से मंजूरी मांगी थी। रेलवे ने एनओसी देने से मना कर दिया। क्योंकि ट्रेनों के मेंटनेस के लिए बरारी में पिटलाइन बनेगा और गोपालपुर होकर ही पटरियां बरारी तक बिछेंगी। भोलानाथ रेलवे पुल से भीखनपुर गुमटी नंबर तीन के बीच ट्रेन शंटिंग नेक बनाया जा रहा है। इसका विस्तारीकरण बरारी तक किया जाएगा। मालदा मंडल की टीम ने बरारी में स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। सर्वे रिपोर्ट के बाद आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी। मालदा मंडल के पीआरओ ने बताया कि संयुक्त सर्वे रिपोर्ट तैयार की गयी है। रिपोर्ट की मंजूरी मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.