पाकुड़, फरवरी 17 -- प्रखंड के गोपालपुर मैदान में सोमवार को आदिवासी इवेन गौंटा गोपालपुर द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक सह भाजपा नेता दिनेश मरांडी ने किक मारकर किया। इस मौके पर थाना के एएसआई सनातन मांझी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। आयोजन समिति और ग्रामीणों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एमएस क्लब गिरिडीह और एफसी सरजोम बाजार सिजुआ के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में सिजुआ की टीम ने जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व की सीख देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.