गोपालगंज, मार्च 14 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना पुलिस ने शनिवार को छापेमारी और वाहन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए एक बोलेरो को जब्त कर लिया। हालांकि चालक सह तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार डुमरिया के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में वाहन से कुल 431.4 लीटर शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया। पुलिस टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस जब्त वाहन के नंबर के आधार पर चालक और तस्कर की पहचान करने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.