बगहा, फरवरी 26 -- सिकटा। गोपालपुर थाने के सरगटिया गांव के वार्ड नंबर-10 में बुधवार को विवाहिता आरती देवी(30) ने पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका दिलीप पटेल की पत्नी थी। सूचना पर पुलिस ने फंदे से उतारकर रखे गए शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतित हो रहा है।विवाहिता के गर्दन पर दुपट्टे से कसने का निशान था।वैसे अभी तक घटना में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।घटनास्थल से एक दुपट्टा जब्त किया गया है। उसी के सहारे विवाहिता पंखा से लटकी बताई गई है। बताया जाता है कि घटना के पहले विवाहिता ने अपने पति से मोबाईल पर बात की। इसके बाद फंदा से लटकने की बात बताई जा रही है।विवाहिता के पति व ससुर मजदूरी करने सुरत गए हुए हैं।घर पर सिर्फ उसकी सास व बच्चे थे। सांस गांव में किसी के यहां ग...