भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर। नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम पारिवारिक विवाद में भतीजे ने ही चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से जख्मी रवि को इलाज के लिए शनिवार की रात मायागंज स्थित अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ही रवि छत्तीसगढ़ से आया था। शनिवार को नशे में भाई के घर में घुसकर दुर्व्यवहार किया जिसके बाद भतीजे ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। एसआई शिवननंद सहनी जख्मी को लेकर मायागंज पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...