बगहा, मार्च 12 -- सिकटा,एक संवाददाता। गोपालपुर थाने के मैनाटांड-बेतिया मुख्यपथ के थाने के नजदीक से पुलिस ने गुरूवार की अहले बोलेरो पर लदे 2045 बोतल नेपाली शराब व 200 लीटर चुलाई शराब समेत एक को पकड़ने में सफलता पाई है।पकङाया व्यक्ति ड्राइवर बताया गया। जिसका पहचान बलथर थाने के गौरीपुर गांव के स्वर्गीय विद्यासागर यादव के पुत्र हीरालाल यादव के रूप में हुई है।वहीं दो बाइक पर तीन सवार लाइनर में आगे व पीछे पायलेटिंग कर रहे थे,जो फरार हो गए।थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि सूचना मिला कि भिस्वा(नेपाल)से सिकटा के रास्ते बलथर की ओर से एक ग्रे रंग के बोलेरो शराब लोड कर जा रहा है। उसे बैशखवा होकर चनपटिया की ओर जाना है। सूचना मिलते ही थाने का बैरियर गिरा तथा थाने के ईदगीर्द नाकेबंदी कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.