गोपालगंज, जनवरी 8 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर नरहवां के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर घायल हो गया। उसकी पहचान तीनफेड़िया गांव निवासी मुन्ना कुमार यादव के पुत्र सोहन कुमार के रूप में हुई है। उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में अधेड़ किसान जख्मी कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर गंडक नहर पुल के समीप गुरुवार को बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक सवार एक अधेड़ किसान घायल हो गया। उसका नाम कामेश्वर महतो है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जे जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आपसी विव...